पॉजिटिव- घर की व्यवस्था और सुधार से जुडे कामों में व्यस्तता रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह मानना फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुलझाने से उनका आत्मविश्वास और खुशी बढेगी।
नेगेटिव- जरूरत से ज्यादा सोच-विचार करने के बजाय समय पर फैसला लें। व्यक्तिगत या कारोबारी तनाव का असर घर के माहौल पर पड सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि इससे समय और पैसा दोनों खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। युवाओं को किसी व्यक्तिगत समस्या के कारण करियर में रुकावट का सामना करना पड सकता है। फिलहाल ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। आर्थिक स्थिति मध्यम होने की वजह से खर्चों में कटौती करनी पड सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत जांच करवाएं और इलाज में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4