पॉजिटिव- बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना बढेगी। विचारों का आदान-प्रदान उन्हें नई दिशा दे सकता है। फाइनेंस से जुडा कोई मामला अटका है तो उसे सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा।
नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। परिस्थितियों पर समझदारी से काबू पाना होगा। आपके पास कई योजनाएं होंगी, लेकिन उन्हें अमल में लाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
व्यवसाय- बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसका नकारात्मक असर आर्थिक स्थिति पर नहीं पडेगा। किसी बडे अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है।
लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। युवाओं को डेटिंग और मनोरंजन का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता की वजह से थकान हो सकती है। गरिष्ठ और तला-भुना भोजन कम करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1