पॉजिटिव- लंबे समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। इससे लाभ मिलने के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढेगी।
नेगेटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रखें। विद्यार्थी पढाई पर पूरा ध्यान दें। आलस की वजह से काम टालने से बचें। किसी से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि नकारात्मक बात रिश्ते बिगाड सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से व्यवस्थित होती जाएंगी और नई योजनाएं भी बनेंगी। नौकरीपेशा लोग काम कुशलता से पूरा करेंगे तो सीनियर अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
लव- घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर ध्यान दें। पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है। घर की निजी बातें बाहर न जाने दें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3