आज का राशिफल

मकर राशि

आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके ज़रिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अपने मित्रों के माध्यम से आपका ख़ास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फ़ायदेमंद रहेगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो भविष्य में सकारात्मक रहेंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ फैसले लेंगे और उन्हें लागू करने में सफल रहेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान रहेगा।

नेगेटिव- अपने ऊपर काम का ज्यादा बोझ लेने की बजाय बेहतर होगा कि अपने महत्वपूर्ण कामों को ही प्राथमिकता दें। आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। युवाओं को मनोरंजन में समय व्यर्थ करना नुकसानदायक हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। आपकी कोई नई उपलब्धि भी हासिल होगी। कमीशन से जुड़े कामों में धोखा मिलने की स्थिति बन सकती है। इसलिए उचित जांच-पड़ताल करें। इस समय पार्टनरशिप से जुड़ी योजनाओं को स्थगित रखना ही बेहतर है।

लव- परिवार में सगाई या विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे घर में उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। आपस में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की आशंका है। वाहन या मशीनरी से जुड़े उपकरण सावधानी से इस्तेमाल करें।

करियर – कामकाज में रुकावट और दबाव रह सकता है। साहित्य क्षेत्र के लोग अपनी रचनाएं व्यक्त करने में कठिनाई महसूस करेंगे। कॉमर्स क्षेत्र में कोई अनुबंध अटक सकता है। मेडिकल पेशे में सीमित साधन काम रोक सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के आदेशों की वजह से अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है। सरकारी कर्मचारियों को प्रशासनिक रुकावट झेलनी होगी। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रहेंगी, इसलिए धैर्य और रणनीति जरूरी है।

प्रेम – प्रेम में अनकही बातें दूरी बढ़ा सकती हैं। अविवाहित लोगों को प्रिय व्यक्ति से जुड़ी अनिश्चितता परेशान करेगी। विवाहित लोगों के बीच संवाद की कमी तनाव ला सकती है। मित्रता में स्पष्टता का अभाव खटास बढ़ाएगा। साथी आपकी उलझन समझ नहीं पाएगा। खामोशी रिश्तों को और कमजोर कर सकती है। भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त करना संबंधों को संभालेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली – अंक- 4

🎶