आज का राशिफल

कन्या राशि

पॉजिटिव- मीडिया, मार्केटिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर ध्यान दें। आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। फोन कॉल के जरिए कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे-समझे भरोसा करना नुकसान दे सकता है। ससुराल पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। समस्या का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। गैरजरूरी कामों पर खर्च ज्यादा हो सकता है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नया काम या योजना फिलहाल सफल होने की संभावना कम है, इसलिए वर्तमान काम पर ध्यान दें। मेहनत ज्यादा और नतीजे कम मिलने जैसी स्थिति रह सकती है। सरकारी दफ्तरों में अतिरिक्त काम की वजह से तनाव रहेगा।
लव- जीवनसाथी का सहयोग और आत्मविश्वास आपका मनोबल बनाए रखेगा। आपसी संबंधों में नजदीकी बढेगी। मनोरंजन का कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें, वरना कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- फिरोजी, भाग्यशाली अंक- 8

🎶