आज का राशिफल

वृष राशि

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की कोशिश करें, इससे व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। परिवार में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। किसी धार्मिक स्थान पर कुछ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- निवेश या किसी को उधार देते समय उससे जुडे सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करें। पुरानी नकारात्मक बातों को संबंधों पर हावी न होने दें। रिश्ते मधुर बनाए रखने के लिए जरूरत पडे तो समझौता करने से भी पीछे न हटें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत समस्याओं को काम पर हावी न होने दें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ज्यादा समय देना होगा। युवाओं को पहली इनकम मिलने से आत्मविश्वास बढेगा। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा की योजना बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के प्रयासों से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। बेकार के प्रेम संबंधों में समय नष्ट न करें।
स्वास्थ्य- सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। योग और एक्सरसाइज से तनाव भी कम होगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

🎶