पॉजिटिव- दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। दूसरों की मदद करने का भाव भी बना रहेगा।
नेगेटिव- सावधान रहने की भी जरूरत है। किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चुनाव करें। बेकार की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर एकाग्र रहें। बिना अनुभव के कोई जिम्मेदारी न लें। विद्यार्थी पढाई के प्रति लापरवाही न करें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में तेजी आने से व्यस्तता बढेगी। मशीनरी से जुडे व्यवसाय लाभदायक रह सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण और शुभ यात्रा होने की संभावना है। नौकरी में किसी वजह से प्रमोशन रुक सकता है, इसलिए काम में सावधानी रखें।
लव- परिवार के लोगों के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। विवाहेतर संबंधों का असर पारिवारिक जीवन पर पड सकता है, इसलिए ऐसे संबंधों से दूरी रखें।
स्वास्थ्य- अपनी सोच सकारात्मक रखें। नकारात्मक विचारों का असर सेहत पर भी पड सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
आज परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण मजबूत रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण फैसले की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में अनुशासन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से उपयोगी मार्गदर्शन मिलेगा। किसी पुराने पारिवारिक नियम में बदलाव पर चर्चा हो सकती है। भावनाओं के बजाय साफ सोच आपको सही दिशा देगी।